तिरंगे के साथ ‘बड़े सर’ की याद, भावुक हुआ डाल सिंह मेमोरियल स्कूल
हरदोई, अचल वार्ता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में देशभक्ति, उत्साह और भावनाओं से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती पूर्णिमा सिंह ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। राष्ट्रगान के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्मृतिशेष अखिलेश सिंह ‘बड़े सर’ को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्या भूमिका सिंह सहित विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बड़े सर की स्मृतियों का उल्लेख होते ही विद्यालय परिवार भावुक हो उठा। सभी ने उनके शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर शहीदों के बलिदान को नमन करने के साथ बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का अवसर है। प्रधानाचार्या भूमिका सिंह ने कहा कि बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और तिरंगे के सम्मान से परिचित कराना विद्यालय की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में लक्ष्मी देवी, कोमल यादव, विनीता त्रिवेदी, सोनम शुक्ला, शैलजा मिश्रा, मंशा वाजपेई, कविता गुप्ता, लवी मिश्रा, पूजा चौहान, पूजा मिश्रा, प्रज्ञा द्विवेदी, दिव्यांशी गुप्ता, क्षमा सिंह, सोनी शुक्ला, अपर्णा श्रीवास्तव, शिवानी सिंह, आकांक्षा गुप्ता, प्रतीक्षा, कल्पना, राम प्रकाश पाण्डेय, अशोक गुप्ता, अभिनव सिंह, संजय कुमार, आयुष यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0