लखीमपुर खीरी: खड़गे पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, किया पुतला दहन
लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला /शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में असम के मुख्यमंत्री हिमांता विश्वा सरमा द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमांता विश्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अपमान जनक भाषा का प्रयोग किया है , जो कि घोर निंदनीय है । दलित विरोधी मानसिकता से ग्रसित है बीजेपी के नेता , कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी और जनता के सामने सच्चाई लाएगी ।
शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू ने कहा कि हम सब के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा जी के विरूद्ध अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है जो न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध , बल्कि देश की राजनीतिक मर्यादाओं को तार तार करने वाला कृत्य है । आने वाले समय में जनता इसका माकूल जवाब देगी ।
कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती, अन्नू मिश्रा, चंद्रप्रभा अवस्थी, रवि तिवारी, रामजीवन राज, जावेद अली एडवोकेट, शक्ति शरण गौतम, रामपाल शाक्य, अब्दुल रहीम, अकील खान, अब्दुल कयूम, लतीफ आजम, कमल जीत सिंह, अनंत राम गौतम, नन्द किशोर, राहुल गौतम आदि ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0