लखीमपुर खीरी : लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Feb 19, 2026 - 18:16
Feb 19, 2026 - 18:20
 0  4
लखीमपुर खीरी : लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज की घटना के विरोध में शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

19 फरवरी 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में कम्पनीबाग स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया गया।

लखनऊ की घटना के विरोध में जताया आक्रोश

यह विरोध प्रदर्शन 17 फरवरी 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान अजय राय सहित कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया।

गांधी पार्क में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने कहा कि लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र गुप्ता, रामपाल शाक्य, मोहन चन्द्र उप्रेती, प्रेम कुमार वर्मा, कृष्ण किशोर मिश्रा, ललित बाल्मीकि, जमीला खीरी, अब्दुल रहीम, संजय गोस्वामी, लतीफ आज़म अंसारी, अखिल खान, देवेंद्र कुमार, पंकज दीक्षित, अनन्तराम गौतम, रामजीवन एडवोकेट, रवि तिवारी, गुलफाम अहमद, वीरेंद्र कुमार क्षयप सहित अनेक कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।

आंदोलन रहेगा जारी

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है और सरकार का दमनकारी रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0