चमोली : नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन दल रवाना

Jun 8, 2026 - 07:22
Jun 8, 2026 - 19:29
 0  2
चमोली : नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन दल रवाना

चमोली, अचल वार्ता। जनपद चमोली के नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग, जोशीमठ द्वारा "नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026" के फ्लैग ऑफ समारोह का आयोजन मोनाल वन विश्राम भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री सुबोध उनियालउपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रभागीय वनाधिकारी, नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क अभिमन्यु ने नन्दा देवी क्षेत्र के इतिहास, भौगोलिक विशेषताओं, जैव विविधता तथा पूर्व में आयोजित अभियानों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया । उन्होंने अभियान के उद्देश्यों एवं इसके वैज्ञानिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखण्ड ने भी अभियान के सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए, उन्हें सफल एवं सुरक्षित अभियान के लिए शुभकामनाएँ दी।


मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अभियान में सम्मिलित होने वाले समस्त सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी। उन्होंने इस ऐतिहासिक अभियान में भाग लेने वाले वरिष्ठतम सदस्य एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ जी.एस. रावत जी (पूर्व डीन, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) के योगदान की सराहना की तथा सभी प्रतिभागियों को उनके अनुभवों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया । वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा गया कि नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन को प्रत्येक पाँच वर्ष में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिससे अधिक से अधिक वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं वन अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण अभियान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सके।


मंत्री ने नन्दादेवी बायोडायवर्सिटी एक्सपीडिशन में सम्मिलित होने वाले विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, आईटीपीबी, एसडीआरएफ, वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  निदेशक एनडीबीआर पंकज कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन प्रभाग व अन्य विभागीय अधिकारीगण, विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, प्रशासन, पुलिस विभाग, मीडिया तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0