ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी ने नौहझील क्षेत्र पंचायत बैठक में 5 करोड़ की विकास कार्ययोजना कराई स्वीकृत
मथुरा के नौहझील ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें लगभग 5 करोड़ रुपये की विकास कार्ययोजना स्वीकृत की गई। ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास पर जोर।
मथुरा, अचल वार्ता। मांट विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक की ब्लाक प्रमुख पत्नी विधायक होने का पूरा लाभ उठाते हुए विकास कराने में जुटे है , क्षेत्र पंचायत नौहझील की बैठक ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुमन चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई और जिसमें लगभग 5 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत हुई। बैठक में नौहझील क्षेत्र पंचायत के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में नौहझील ब्लॉक की विगत विकास कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा सभी सम्मानित सदस्यों से प्राप्त प्रस्तावों एवं सुझावों पर सार्थक संवाद करते हुए क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना में सम्मिलित कराया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित किया। बता दे कि ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी के पति राजेश चौधरी मांट विधानसभा के बीजेपी पार्टी से विधायक भी है ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
- आलोक कुमार तिवारी
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0