बिहार: राज्यपाल से मुलाकात के बाद तेज हुई नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों पर लगी मुहर, राज्यसभा जाएंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात के बाद उनके संभावित इस्तीफे और राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ी।

Mar 8, 2026 - 18:43
 0  0
बिहार: राज्यपाल से मुलाकात के बाद तेज हुई नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों पर लगी मुहर, राज्यसभा  जाएंगे

पटना/बिहार, अचल वार्ता। Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच बिहार की राजनीति में हो रही हलचल तेज पर मुहर लग गई है। हाल ही में बिहार के राज्यपाल Arif Mohammad Khan से उनकी मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पद से संभावित इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक भवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात भी की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच इस बैठक ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के कार्यकाल समाप्त होने के कारण विदाई शिष्टाचार के रूप में हुई। इसी बीच केंद्र सरकार ने पूर्व वरिष्ठ सेना अधिकारी Syed Ata Hasnain को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

सैयद अता हुसैन (हसनैन) भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके हैं और जल्द ही उनके बिहार के नए राज्यपाल के रूप में पदभार संभालने की संभावना है।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर विचार कर सकते हैं। यदि वह संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में जाने का फैसला लेते हैं, तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उत्तराधिकारी को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0