नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सीएम योगी ने दी बधाई

Mar 1, 2026 - 18:15
 0  1
नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सीएम योगी ने दी बधाई

पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं का जश्न, निशांत कुमार को लेकर चर्चाएं तेज

पटना, अचल वार्ता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रविवार को 75वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी।

पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न

नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों को केक खिलाया और “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस दौरान “हैप्पी बर्थडे टू यू नीतीश कुमार” गीत भी गाया गया।

केक के साथ निशांत कुमार की तस्वीर

जश्न के दौरान केक के पास संतरा, लड्डू और मिठाइयां रखी गई थीं। खास बात यह रही कि केक के साथ निशांत कुमार की तस्वीर भी नजर आई, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। कार्यकर्ताओं द्वारा निशांत कुमार को लेकर नारेबाजी किए जाने से एक बार फिर उन्हें राजनीति में लाने की मांग को बल मिला है।

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर अटकलें

गौरतलब है कि इससे पहले भी जेडीयू कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग उठती रही है। इसी साल जनवरी में एक कार्यक्रम के दौरान जेडीयू नेता ललन सिंह ने सार्वजनिक रूप से निशांत कुमार के राजनीति में आने की बात कही थी, जिस पर नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

प्रधानमंत्री मोदी दी बधाई, कहा

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह पिछले कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं।’’

मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की दूरदृष्टि और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की भी कामना की।

अमित शाह और योगी ने क्या कहा...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि

“आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए प्रदेशवासियों के विकास और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।”

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

“जनकनंदिनी मां जानकी से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में राज्य विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करे।”

केंद्रीय मंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

नीतीश कुमार के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0