बाराबंकी: जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व, जगह जगह हुए विविध कार्यक्रम
- जिलाधिकारी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
- जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग-वस्त्र व मिष्ठान भेंट कर किया सम्मानित
बाराबंकी, अचल वार्ता। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरान्त जिलाधिकारी ने राष्ट्रगान एवं संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने सभी जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान लागू किया गया था। अब हमारे देश में नीति/नियमों को बनाकर धरातल पर लागू करने का आधार है संविधान, इसलिए हम गणतंत्र दिवस मनाते है, हमारा संविधान मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के विषय में भी याद दिलाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद विकास करेगा तो देश विकास करेगा, इसके लिए हम सबको अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से कार्य करना होगा। उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी को अपने कार्यालय में और आस- पास साफ सफाई रखनी चाहिए। जिससे हमें एक सकारात्मक वातावरण मिल सके। वहीं जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को पुष्पगुच्छ, अंग-वस्त्र व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) निरंकार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने देश की आजादी के शहीदों को नमन और उनके संघर्षाे की याद दिलाते हुए धर्म, जाति, भाषा एवं क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देशवाद के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में शामिल करना ही हम सब की असली स्वतंत्रता होगी। इसके लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त विकासपरक व लाभार्थीपरक योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना है।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजकुमार, उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह, उपजिलाधिकारी शम्स तबरेज़ ख़ां, उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह, उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता, उपजिलाधिकारी विवेकशील यादव, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह, ईडीएम धर्मेन्द्र उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट शिवकुमार, नाजिर मनीष कुमार सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0