बाराबंकी : प्रशासन का तगड़ा ऐक्शन, रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर चला बुलडोजर, देखते ही देखते ढहा दी गई बिल्डिंग
बाराबंकी में प्रशासन ने ABVP विवाद के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाया। अवैध कब्जे पर कार्रवाई में कई निर्माण ढहे।

अचल वार्ता,बाराबंकी। ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चला दिया। पलक झपकते ही यूनिवर्सिटी जमींदोज हो गई। इस दौरान पूरी यूनिवर्सिटी में सन्नाटा छाया रहा। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद रहीं।
ADM न्यायिक राजकुमार सिंह यादव, ACP नॉर्थ विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों की टीम पुलिस के साथ शनिवार दोपहर डेढ़ राम स्वरूप विश्वविद्यालय पहुंची। संस्थान परिसर में पैमाइश शुरु कराई। इस दौरान गाटा संख्या 719 ख के तौर पर दर्ज बंजर जमीन व दूसरे तालाब के गाटा नंबर पर बनी एनियल शेड व गार्ड रूम को ध्वस्त करने के लिए तीन जेसीबी लगाई गई। इस दौरान कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान प्रशासन के अधिकारी मौके से वापस हो गए। तीन जेसीबी को निर्माण ढहाने के लिए बुलाया गया था।
एडीएम न्यायिक राजकुमार सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि संस्थान के परिसर में 32 गाटा संख्या की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा पाया गया था। जिसका सर्वे करके निर्माण को ढहाने का कार्य कराया गया है। इसमें एनियल हाउस को ढहाया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वे का कार्य आगे भी जारी रहेगा। आपको बता दें कि तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र विक्रम सिंह ने 25 अगस्त को अपनी न्यायालय से 17 गाटा संख्या जिसमें सरकारी नाली, तालाब व नवीन परती की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण व अवैध कब्जा कर लिया जाना बताते हुए बेदखली के आदेश दिए थे। करीब 28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
What's Your Reaction?






