अयोध्या: अवध विवि में खेल प्रतियोगिताओ का पुरस्कार वितरण समारोह
- छात्र बैडमिंटन में अभिनव, छात्रा में अंशिका रहीं प्रथम
अचल वार्ता,अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय नवीन परिसर स्थित क्रीड़ा विभाग में खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।
छात्र वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभिनव वर्मा ने प्रथम एवं आशुतोष मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन छात्रा वर्ग में अंशिका सिंह ने प्रथम एवं संजना गिरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस छात्र वर्ग में आशुतोष प्रथम एवं अरविंद कुमार गौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस छात्रा वर्ग में श्रेया प्रथम एवं लक्ष्मी द्वितीय स्थान पर रही। कर्मचारी एवं शिक्षक पुरुष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में आनंद मौर्या प्रथम एवं डॉ. मनोज द्वितीय स्थान पर रहे। कर्मचारी शिक्षक महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में वल्लभी तिवारी प्रथम एवं डॉ. मोहिनी पाण्डेय द्वितीय स्थान पर रही।
कर्मचारी एवं शिक्षक पुरुष वर्ग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डॉ. अंशुमान पाठक ने प्रथम एवं मनोज श्रीवास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कर्मचारी शिक्षक महिला वर्ग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डॉ. मोहिनी पाण्डेय प्रथम एवं वल्लभी तिवारी द्वितीय स्थान पर रहीं। क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो हिमांशु शेखर सिंह ने पुरस्कार दिए। संचालन डॉ. अनुराग पाण्डेय द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0