अयोध्या: राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र पहलवान ने भरी हुंकार, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
अयोध्या, अचल वार्ता। राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र पहलवान ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गौ माता में सभी देवी-देवता विराजमान हैं और प्राचीन इतिहास में भगवान श्री कृष्ण ने गौ माता की सेवा की थी। शैलेंद्र पहलवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। शैलेंद्र पहलवान खुद गौ माता की प्रतिदिन सेवा करते हैं और कहीं भी कोई गाय भूखी या बीमार दिखती है तो उसकी तत्काल सेवा कराने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ भी एक गौ रक्षक हैं और गौ रक्षकों का दर्द समझते हैं। श्री कृष्ण की नगरी से राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार गौ माता की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे है।
राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र शैलेन्द्र पहलवान ने कहा कि इसमें सभी देवी देवता विराजमान है।प्राचीन इतिहास में भगवान श्री कृष्ण ने गौ माता की सेवा की थी। लंबे समय से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा हैं। गौ माता को राजमाता का दर्जा देने की बात ऐसे दौर में सामने आई है ।
जब आए दिन गौकशी और गौ तस्करी के मामले समाने आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदित्य नाथ योगी से हाथ जोड़ कर निवेदन किया है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराया जाए। भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता हैं और हिन्दू धर्म में उसकी पूजा का विधान हैं। इसके अलावा उसके दूध मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता हैं। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी हैं। वही गौ मूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी एक गौ रक्षक हैं। गौ रक्षकों का दर्द समझते हैं। गौ माता के के मूत्र से अनेक बीमारी जड से खत्म हो जाती हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1