अयोध्या: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से निकली कलश यात्रा

Feb 14, 2026 - 16:56
Feb 14, 2026 - 17:14
 0  2
अयोध्या: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से निकली कलश यात्रा

यात्रा में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

शाहगंज, अयोध्या, अचल वार्ता। महाशिवरात्रि से पूर्व आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब शाहगंज क्षेत्र स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लगभग दो हजार शिवभक्तों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यह यात्रा करीब 4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए रामपुरवा शिवाला मंदिर पहुंची, जहां विधिवत समापन किया गया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। गाजे-बाजे और भक्तिमय संगीत के साथ निकली इस शोभायात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक झाँकियाँ भी प्रस्तुत की गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यह कलश यात्रा पिछले 15 वर्षों से लगातार महाशिवरात्रि से पूर्व आयोजित की जा रही है। इस वर्ष भी आयोजन का संयोजन आनंद सोनी द्वारा किया गया।

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि इस परंपरा ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और उत्साह को नई पहचान दी है। यात्रा के समापन के पश्चात सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन का सिलसिला प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल के जवान तैनात रहे। कलश यात्रा का नेतृत्व आनंद सोनी और सिद्धेश्वर नाथ मंदिर समिति के सदस्यों ने किया। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कलश यात्रा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक पंजाब प्रान्त रामगोपाल, सह जिला कार्यवाह आनन्द सोनी, शरद तिवारी मानसमाणि त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0