अयोध्या: जल जीवन मिशन की खुली पोल: लाखों खर्च के बाद भी प्यासा है बकचुना गांव,हर घर जल' का सपना टूटा समाधान दिवस में हुई शिकायत

Feb 7, 2026 - 15:12
Feb 7, 2026 - 20:55
 0  2
अयोध्या: जल जीवन मिशन की खुली पोल: लाखों खर्च के बाद भी प्यासा है बकचुना गांव,हर घर जल' का सपना टूटा समाधान दिवस में हुई शिकायत

अयोध्या, अचल वार्ता। जिले में हर घर जल का सपना टूट चुका है। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'जल जीवन मिशन' (JJM) जमीनी स्तर पर किस तरह दम तोड़ रही है, इसकी बानगी मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज के बकचुना गांव में देखने को मिल रही है। यहाँ 'हर घर जल' पहुंचाने के दावे कागजी साबित हो रहे हैं। गांव में बिछाई गई पाइप लाइनें जगह-जगह से टूटी पड़ी हैं, और ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

  एडवोकेट पवन शुक्ला ने शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर उच्च अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने शिकायत में दर्शाया है कि मोहली चौराहा से बकचुना गांव की तरफ आते समय पुलिया पर पाइप टूट गई है जिसके चलते गांव में पानी नहीं आ रहा है। गांव का हालात यह हैं कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद टोंटियों से पानी नहीं टपक रहा है। जल जीवन मिशन का पानी सिर्फ सपना बनकर रह गया है।

  इस बात को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि टूटी पाइप लाइनों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। अब देखना यह है कि समाधान दिवस में मिली शिकायत के बाद प्रशासन कितनी जल्दी इस गांव की प्यास बुझा पाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0