अयोध्या : स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, दिया आंदोलन की चेतावनी

Apr 19, 2026 - 12:23
Apr 19, 2026 - 12:23
 0  10
अयोध्या :  स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, दिया आंदोलन की चेतावनी

मवई,अयोध्या,अचल वार्ता। अयोध्या जनपद के रुदौली तहसील में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कारण बिजली के बिल अत्यधिक आ रहे हैं, जिससे किसान और आम उपभोक्ता आर्थिक रूप से परेशान हैं।

तहसील सभागार में आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार विजय गुप्ता और एसडीओ पटरंगा अभय सिंह के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने स्पष्ट कहा कि यदि 22 अप्रैल तक स्मार्ट मीटर हटाने या समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो 23 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

किसानों ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय और जिला प्रशासन की होगी। बैठक के बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, मंडल सचिव भोला सिंह, लक्ष्मीकांत, कमल तिवारी, राजेश तिवारी, सुरेश रावत, राजकुमारी, मीना देवी, मालती देवी सहित दर्जनों किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशासन ने किसानों की मांगों पर विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि तय समय सीमा के भीतर समाधान होता है या आंदोलन की स्थिति बनती है।

 - प्रदीप यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0