अयोध्या: डॉ. करन त्रिपाठी ने कांग्रेस को कहा अलविदा
- बोले - वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली व कार्य व्यवस्था से हूं काफी आहत
अयोध्या, अचल वार्ता। वरिष्ठ नेता डॉ. करन त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को अपना त्याग पत्र भी भेज दिया है। भेजे गए त्याग पत्र में उन्होंने कहा है कि मैं वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली व कार्य व्यवस्था से काफी आहत हूं। अतः कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं।
उनका कहना है कि प्रदेश स्तर पर पार्टी की दिशा और नेतृत्व के फैसलों से वे स्वयं को असहज महसूस कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस से अलग होने का रास्ता चुना। डॉ. करन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह कार्यक्रम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में आयोजित होगा। उनके सपा में शामिल होने से अयोध्या और आसपास के राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0