अयोध्या: थाना कैंट पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़, चार अभियुक्त गिरफ्तार
अचल वार्ता,अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (नगर) चक्रपाणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी (नगर) शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना कैंट के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार (नंबर UP32MU8768, रंग सफेद) को जमथरा रोड, कैंटोनमेंट मैदान के सामने रोका। इस कार में सवार चार व्यक्तियों की तलाशी में 08 किलोग्राम 300 ग्राम अवैध गांजा, 3050 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई। यह कार्रवाई 29 अगस्त 2025 को रात 21:40 बजे की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
गुलशन सिंह, पुत्र श्री चन्द सिंह, निवासी कलानसन पुरवा, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोंडा।
सनी वर्मा, पुत्र रामरूप वर्मा, निवासी ग्राम फरीदपुर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर।
शौर्य प्रताप सिंह, पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी पूरे सन समौली, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोंडा।
अभय सिंह, पुत्र अजय प्रताप सिंह, निवासी ग्राम अमदही, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोंडा।
बरामद सामग्री:
08 किलोग्राम 300 ग्राम अवैध गांजा
3050 रुपये नकद
04 मोबाइल फोन
01 स्विफ्ट कार (नंबर UP32MU8768)
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
गुलशन सिंह: पूर्व में 6 आपराधिक मामले दर्ज, जिसमें अपहरण, चोरी, मारपीट, धर्म परिवर्तन और NDPS एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।
अभय सिंह: 6 आपराधिक मामले दर्ज, जिसमें चोरी, मारपीट, हथियार अधिनियम और NDPS एक्ट शामिल हैं।
सनी वर्मा: 2 आपराधिक मामले दर्ज, जिसमें मारपीट और NDPS एक्ट शामिल हैं।
शौर्य प्रताप सिंह: 2 आपराधिक मामले दर्ज, जिसमें चोरी और NDPS एक्ट शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह
उपनिरीक्षक राहुल कुमार यादव
उपनिरीक्षक आशु प्रताप सिंह
उपनिरीक्षक आदर्श विक्रम सिंह
हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह
हेड कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश यादव
कांस्टेबल राजेश यादव
कांस्टेबल सुनील कुमार
कांस्टेबल रमन शर्मा
कांस्टेबल विवेक यादव
कांस्टेबल नवीन कुमार मौर्य
इस मामले में थाना कैंट में मुकदमा संख्या 254/2025, धारा 8/20/60C NDPS एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0