अयोध्या पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 20 घंटे में महिला हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Sep 1, 2025 - 19:22
 0  109
अयोध्या पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 20 घंटे में महिला हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हत्या का खुलासा करते एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के दिशा-निर्देशन में थाना कैंट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने पलिया शहाबदी में धान के खेत में मिले महिला के शव के हत्याकांड का 20 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

   एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 31 अगस्त 2025 को सुबह करीब 7:00 बजे थाना कैंट को सूचना मिली कि पलिया शहाबदी गांव के बाहर धान के खेत में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या का मामला प्रतीत हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मामले के खुलासे को लेकर थाना कैंट और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई। सोमवार को सुबह 10:15 बजे संयुक्त टीम ने टेक्निकल सपोर्ट और स्थानीय मुखबिरी के आधार पर आरोपी राजू यादव (24 वर्ष), निवासी दीपापुर, थाना कैंट, को एफसीआई गोदाम गद्दोपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन, सलवार और अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस से पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर जानलेवा गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से अभियुक्त के पैर में चोट लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में राजू यादव ने बताया कि वह मृतका से कई महीनों से फोन पर बात करता था और शादी की बात को लेकर दोनों के बीच अनबन थी। 30 अगस्त की रात दोनों गांव के बाहर आम के बाग में मिले। विवाह और शारीरिक संबंध की बात पर मृतका के मना करने पर राजू ने गुस्से और नशे में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को धान के खेत में फेंक दिया और मृतका का मोबाइल और कपड़े पास ही फेंक दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि अयोध्या पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। इस त्वरित कार्रवाई से जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल 

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट पंकज कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस अमरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अविनाश त्रिपाठी, राहुल यादव, हेड कांस्टेबल सौरभ सिंह, देवाशीष सिंह, विनय यादव, ज्ञानप्रकाश यादव, ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल अंकित राय, शेखर चौरसिया, सुनील यादव, अनंत कुमार यादव, अमित राय, अजय यादव, शिवम यादव, आनंद प्रजापति और आनंदधर तिवारी शामिल रहे।

 

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1