हॉकी एशिया कप में भारत ने जीता खिताब

Sep 8, 2025 - 17:56
Oct 22, 2025 - 22:11
 0  0
हॉकी एशिया कप में भारत ने जीता खिताब

भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से किया पराजित 

अचल वार्ता,बिहार। हॉकी एशिया कप - 2025 में भारतीय टीम ने रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया 4-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। एशिया कप पर खिताब पर कब्जा करने के साथ ही भारतीय टीम ने अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्वकप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। 

    मैच की शुरुआती पहले मिनट में सुखजीत सिंह ने गोलकर भारत की बढ़त 1-0 दिला दी। आठवें मिनट में भारत के पास पेनाल्टी स्ट्रोक का अवसर मिला लेकिन जुगराज सिंह गोल से चूक गए। दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल दागा कर स्कोर 2-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में कोरिया टीम को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह उन्हें भुना में विफल रही। इसके बाद 44वें मिनट में भारत की ओर से दिलप्रीत ने शानदार गोलकर स्कोर 3-0 कर दिया। खेल के 49वें मिनट में अमित रोहिदास ने गोलकर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। दक्षिण कोरिया वापसी का प्रयास किया और 50वें मिनट में डैन सन ने गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। 

पीएम मोदी ने दी बधाई

हॉकी एशिया कप का खिताब जीने वाली भारतीय टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई दी है। पीएम ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई। यह जीत इसलिए और खास है, क्योंकि हमारी टीम ने गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को परास्त किया है। यह भारतीय हॉकी और खेल जगत के लिए बहुत ही गर्व का पल है। हमारे खिलाड़ी नई ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को गौरवान्वित करते रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0