Vastu Tips: घर में सामानों की गलत दिशा घर को बर्बाद कर सकती है, आइए जानते हैं गंदे पानी की घर में सही दिशा क्या होगी

Aug 17, 2025 - 11:26
 0  1
Vastu Tips: घर में सामानों की गलत दिशा घर को बर्बाद कर सकती है, आइए जानते हैं गंदे पानी की घर में सही दिशा क्या होगी

Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की बनावट और उसके अंदर होने वाली हर गतिविधि का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इन्हीं में से एक पहलू है घर का गंदा पानी किस दिशा में निकलना चाहिए। लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन घर की यहीं छोटी-छोटी बातें परेशानी का कारण बनते हैं। वास्तु के अनुसार, अगर यह प्रवाह गलत दिशा में हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। तो आइए जानते हैं गंदे पानी के निकास की व्यवस्था किस दिशा में होनी चाहिए।

गंदे पानी की निकासी किस दिशा में नहीं करनी चाहिए

वास्तु अनुसार, गंदे पानी की निकासी के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को बिल्कुल भी न चुनें। यह दिशा स्थायित्व और नियंत्रण की मानी जाती है। यहां से पानी का बहाव होने पर घर की आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

गंदे पानी की निकासी की सही दिशा

गंदे पानी की निकासी की सही दिशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा को गंदे पानी की निकासी के लिए उपयुक्त माना गया है। इसलिए हो सके तो गंदे पानी की निकासी इन दिशाओं में ही करना चाहिए। 

क्यों है यह दिशा महत्वपूर्ण?

वास्तु में दिशाओं के अनुसार ऊर्जा का बहाव निर्धारित होता है। गलत दिशा में जल निकासी से नकारात्मक ऊर्जा घर में रुक जाती है। गलत दिशा में निकासी से नमी, सीलन और गंदगी घर में बढ़ती है, जिससे बीमारियां फैल सकती हैं। साथ ही दक्षिण-पश्चिम में निकासी से आर्थिक परेशानियां बनी रह सकती हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0