लखनऊ: 6 मुख्य चिकित्साधिकारियों के तबादले किए

अचल वार्ता,लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) का तबादला किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नवीन तैनाती के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
डॉ. राधा बल्लभ को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा नियुक्त किया गया है। डॉ. भवनाथ पांडे को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरदोई की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. दीपा सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रामपुर बनाया गया है।डॉ. राजेंद्र प्रसाद को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एटा के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. ननकू राम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आजमगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।डॉ. चंद्रप्रकाश को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कुशीनगर नियुक्त किया गया है।
यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र ही अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
What's Your Reaction?






