लखनऊ: रालोद के सभी सांसद और विधायक बाढ़ राहत कोष में दान करेंगे वेतन
लखनऊ, अचल वार्ता। देश के कई हिस्सों में आई भीषण बाढ़ के कारण बिगड़े हालातों को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल के सभी सांसद व विधायक अपने के एक माह का वेतन बाढ़ राहत कोष में दान करेंगे।
यह निर्णय राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में लिया गया है। जयंत चौधरी ने कहा देश के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, इस संकट के समय हमें एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। यह समय राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय संवेदना दिखाने का है और सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व की ओर से सभी कार्यकर्ताओं को अपने - अपने क्षेत्रों में राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे विषम परिस्थिति में हर हर का योगदान आवश्यक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0