अयोध्या : तेजी से बदल रहा अयोध्या मेडिकल कॉलेज, मिलेगा कॉरपोरेट स्तर की सुविधाओं का लाभ
अयोध्या, अचल वार्ता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, अयोध्या का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पुराने भवन को अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक हब में तब्दील किया जा रहा है, जहां भूतल पर रेडियोलॉजी और प्रथम तल पर आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भी मॉडल शहर बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है।
कॉलेज प्रशासन ने एक निजी कंपनी के साथ करार किया है, जो इस परिवर्तन को धरातल पर लाएगी।इसके अलावा, लगभग 33 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा 110 बेड का वातानुकूलित ट्रॉमा सेंटर भी जल्द शुरू होगा।
प्राचार्य सत्यजीत वर्मा ने बताया कि शासन की मंजूरी के बाद सुविधाओं का विस्तार और तेज़ी से होगा।यह पहल न केवल अयोध्या बल्कि आसपास के जनपदों के मरीजों के लिए भी राहतकारी साबित होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0