लखीमपुर खीरी: थाना फरधान में नवागत थाना प्रभारी निराला तिवारी की पहल, ताजियेदारों संग पीस कमेटी बैठक संपन्न

Jun 7, 2026 - 20:43
 0  4
लखीमपुर खीरी: थाना फरधान में नवागत थाना प्रभारी निराला तिवारी की पहल, ताजियेदारों संग पीस कमेटी बैठक संपन्न

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जिले के थाना फ़रधान में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना फरधान के नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी द्वारा ताजियेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से सैकड़ों की संख्या में ताजियेदार एवं गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

  बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे, अनुशासन और श्रद्धा का पर्व है। उन्होंने सभी ताजियेदारों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि ताजियों की ऊंचाई 10 से 12 फीट तक ही रखी जाए, जिससे उन्हें कर्बला तक ले जाने में बिजली के तारों, पेड़ों अथवा अन्य बाधाओं से किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का भरोसा दिलाया। नवागत थाना प्रभारी की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि समय रहते संवाद स्थापित कर प्रशासन ने संभावित समस्याओं के समाधान की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है।

  बैठक के दौरान सौहार्द, सहयोग और आपसी विश्वास का माहौल देखने को मिला, जो क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करता है। स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में मोहर्रम का पर्व पूरी शांति, सुरक्षा और भाईचारे के साथ संपन्न होगा।

- ब्यूरो रिपोर्ट 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0