निःशुल्क आधुनिक दोना पत्तल मेकिंग मशीन वितरण हेतु आवेदन।*
अयोध्या, अचल वार्ता। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश दूबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आधुनिक दोना पत्तल मेकिंग मशीन इच्छुक अभ्यर्थी/कारीगर को निःशुल्क वितरण हेतु आवेदन पत्र दिनांक 01.06.2026 तक आमंत्रित किये जाते हैं।
अभ्यर्थी अपना आवेदन विभागीय वेबसाइट www.upkvib.gov.in पर जाकर ऑनलाइन सेवाओं के अन्तर्गत टूल किट्स में पंजीकरण कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर इच्छुक अभ्यर्थी अपना आधार, पैन,शैक्षिक प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण- पत्र,निवास प्रमाण-पत्र,आय प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ कार्यालय कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सत्यवती सदन वेनीगंज रोड़,निकट बड़ी देवकाली मंदिर (फैजाबाद) अयोध्या सम्पर्क कर अपना आवेदन कर सकते हैं।
लाभार्थियों का चयन विभाग से गठित चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा,जिसकी तिथि निर्धारित होने पर अभ्यर्थियों को अवगत कराया जायेगा।साक्षात्कार में स्वयं भाग लेना अनिवार्य होगा।इसके लिए विभाग द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0