खम्हरिया के अनुराग गुप्ता का SSC CGL में चयन, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में बने वरिष्ठ लिपिक

Apr 9, 2026 - 10:43
Apr 9, 2026 - 11:14
 0  4
खम्हरिया के अनुराग गुप्ता का SSC CGL में चयन, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में बने वरिष्ठ लिपिक

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। मितौली कस्बे के अमृत सरोवर के पास रहने वाले खम्हरिया निवासी सोनू गुप्ता के पुत्र अनुराग गुप्ता (राजन) ने SSC CGL परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनका चयन केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में वरिष्ठ लिपिक (Senior Clerk) पद पर हुआ है।

अनुराग की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। जैसे ही उनके चयन की सूचना मिली, घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। परिवार के अनुसार, अनुराग शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहे हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुराग की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाना आसान नहीं होता, लेकिन अनुराग ने यह कर दिखाया। ग्रामवासियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अनुराग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित कर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0