अम्बेडकर नगर: आबकारी विभाग की मिलीभगत से ठेकों पर “ओवररेटिंग” का खेल बेखौफ जारी

Oct 21, 2025 - 14:04
Nov 10, 2025 - 16:15
 0  134
अम्बेडकर नगर: आबकारी विभाग की मिलीभगत से ठेकों पर “ओवररेटिंग” का खेल बेखौफ जारी

अंबेडकरनगर, अचल वार्ता। जनपद में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर कठघरे में है। जलालपुर बाईपास स्थित शराब के ठेकों पर समय से पूर्व बिक्री और ओवररेटिंग का खेल खुलेआम चल रहा है, और हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ विभागीय अधिकारियों की मौन सहमति और मिलीभगत से हो रहा है।सुबह से ही शुरू होती बिक्री, रात तक जारी वसूली का खेल स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई ठेकों पर दुकानें तय समय से पहले खोल दी जाती हैं। ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से ₹20 से ₹50 तक अधिक वसूला जा रहा है, और कोई भी अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचता।

“रोज़ाना की वसूली का हिस्सा ऊपर तक पहुंचता है,” ऐसा कहना है क्षेत्रीय लोगों का। केवल जलालपुर ही नहीं, बल्कि अकबरपुर, टांडा, और जहांगीरगंज क्षेत्र में भी यही गोरखधंधा फल-फूल रहा है। हर ठेके पर ओवररेटिंग की शिकायतें हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी कुंभकरण की नींद में हैं।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि विभाग के कुछ कर्मचारियों की सांठगांठ से ही यह अवैध कमाई का खेल चल रहा है।लोगों ने कहा कि अगर आबकारी विभाग के अधिकारी ईमानदारी से जांच करें तो जनपद में करोड़ों का ओवररेटिंग घोटाला उजागर हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0