अम्बेडकरनगर: न्याय पंचायत मसड़ा मोहनपुर में आयोजित हुआ शिक्षा चौपाल

Jan 27, 2026 - 11:18
Feb 6, 2026 - 16:15
 0  1
अम्बेडकरनगर: न्याय पंचायत मसड़ा मोहनपुर में आयोजित हुआ शिक्षा चौपाल

बसखारी, अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता। शिक्षा क्षेत्र बसखारी के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य कक्षा 1 व 2 के बच्चों में भाषा व गणित की बुनियादी दक्षता को सुदृढ़ करना, अभिभावक-शिक्षक संवाद को मजबूत करना, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा निपुण भारत मिशन को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है।

   कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। एजेंडा प्रस्तुति सलाहुद्दीन ने की। परशुराम कश्यप ने ऑपरेशन कायाकल्प, उत्तम पांडे ने निपुण भारत मिशन, कंपोजिट भीदूण ने डीबीटी के माध्यम से प्रेषित धनराशि तथा जितेंद्र कुमार पटेल ने आईसीटी लैब एवं डिजिटल संसाधनों पर प्रस्तुतीकरण दिया। 

चौपाल के दौरान उत्कृष्ट निपुण विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया तथा बेहतर शिक्षा के लिए सामूहिक प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। कार्यक्रम में टीएलएम प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का आयोजन नोडल शिक्षण संकुल आज़ाद दीपक मौर्य ने किया। अध्यक्षता सलाहुद्दीन ने की जबकि संचालन परशुराम कश्यप एवं सेवाराम वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, अध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, सरफराज अहमद, राजेश चौधरी, अमित वर्मा, राम सुरेश यादव, वीर बहादुर मौर्य, सुलेमान, अरुण कुमार, कमलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0