बजट 2026 से पहले शेयर बाजार में एग्रीकल्चर और डिफेंस सेक्टर में गिरावट, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह
बजट 2026 से पहले एग्रीकल्चर और डिफेंस सेक्टर के शेयरों में गिरावट, भारत रसायन, इंडोगल्फ, एस्टेक जैसी कंपनियों में 15-30% तक नुकसान। निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह।
नई दिल्ली, अचल वार्ता।
बजट 2026 की तैयारी के बीच शेयर बाजार में एग्रीकल्चर और डिफेंस सेक्टर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार बजट में इन सेक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दे सकती है, लेकिन जनवरी महीने में इन सेक्टरों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
कृषि क्षेत्र से जुड़े शेयरों ने निवेशकों को सबसे ज्यादा चौंकाया है। भारत रसायन, इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज, एस्टेक लाइफसाइंसेज, पंजाब केमिकल्स, हेरानबा और इंसेक्टिसाइड्स इंडिया के शेयर जनवरी में 15 से 30 प्रतिशत तक टूट चुके हैं। इस गिरावट की प्रमुख वजह वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव माना जा रहा है।
डिफेंस सेक्टर भी इस गिरावट से अछूता नहीं रहा। डेटा पैटर्न्स, आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी, अवांटेल, एक्सिसकैड्स टेक्नोलॉजीज और पारस डिफेंस के शेयर 9 से 17 प्रतिशत तक फिसल चुके हैं।
पूरे बाजार में कमजोरी देखी गई, निफ्टी करीब 4% और निफ्टी 500 लगभग 5% टूट गया।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि डिफेंस सेक्टर अगले 1–2 साल में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है, जबकि एग्रीकल्चर शेयरों में फिलहाल सतर्कता जरूरी है। अमेरिका-ईरान तनाव और भारत की एग्री एक्सपोर्ट नीतियां इस क्षेत्र के प्रदर्शन पर असर डाल सकती हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1