सोना-चांदी की कीमतों में फिर जोरदार उछाल
नई दिल्ली , अचल वार्ता । सोने (Gold) और चांदी (Silver) के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से भाव में भारी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन इस कारोबारी सप्ताह की शुरुआत होते ही ,सोने और चांदी की चमक लौट चुकी है। अचानक सोने-चांदी के दाम काफी तेजी से बढ़े। Comex पर सोना 74.90 डॉलर उछलकर 4,227.50 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया। चांदी भी 62.070 डॉलर (silver price today) के पार कारोबार करती दिखी।
वैश्विक बाजार में क्या हैं दाम?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price Today) में तेजी देखने को मिली है। 5 अगस्त यानी आज करीब 1 बजे सोना 1.85% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4277.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम काफी तेजी से चढ़ते दिखे। चांदी 3.03% उछलकर 62.070 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
MCX पर क्या है रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी तेजी देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.26 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0