अयोध्या में मासूम बच्ची के साथ गंभीर अपराध, आरोपी गिरफ्तार, गांव में आक्रोश

अयोध्या के पुराकलंदर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी है।

Jan 14, 2026 - 08:41
Jan 23, 2026 - 23:12
 0  15
अयोध्या में मासूम बच्ची के साथ गंभीर अपराध, आरोपी गिरफ्तार, गांव में आक्रोश

अयोध्या, अचल वार्ता।  जनपद के पुराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। गांव में खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक युवक द्वारा गंभीर अपराध किए जाने का आरोप है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची...

ग्रामीणों के अनुसार, मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक उसे बहला-फुसलाकर एक एकांत स्थान पर ले गया। कुछ ही देर बाद बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता...

लोगों को आता देख आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी फरार होने में सफल नहीं हो सका।

आरोपी का आपराधिक इतिहास होने का दावा...

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी कुछ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था और इससे पहले भी उस पर इसी तरह के मामले दर्ज रह चुके हैं। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया...

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गांव में पुलिस तैनात, स्थिति नियंत्रण में...

घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पीड़ित परिवार को हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0