अम्बेडकर नगर: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य 'एकता यात्रा' का आयोजन
जलालपुर, अंबेडकर नगर। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 'एकता यात्रा' का भव्य आयोजन किया गया। सरस्वती स्कूल से शुरू हुई इस यात्रा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा वा अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
यात्रा के अंत में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गिरीश चंद यादव ने सरदार पटेल के जीवन और देश के एकीकरण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। कांग्रेस पार्टी ने सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया, जबकि भाजपा सरकार ने उनकी स्मृति को गौरवान्वित किया है।सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोहा एकत्र कर गुजरात में सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम संयोजक व पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि यह यात्रा सरदार पटेल के सिद्धांतों और देश की एकता के प्रति समर्पण को दर्शाती है। यात्रा प्रभारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने जिम्मेदारी संभाली, संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी और जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया। मीडिया प्रमुख विकाश निषाद ने बताया कि यात्रा में लोगों की भारी उपस्थिति सरदार पटेल के प्रति सम्मान को दर्शाती है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप देव पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवननाथ, गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, विनय पांडे, वरिष्ठ नेता महेंद्र राम किशोर राजभर , के.के. मिश्र, संजय सिंह, संजीव सिंह, रामा मौर्या, डॉ. योगेश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, केशव श्रीवास्तव, आशुतोष उपाध्याय, केशरी नंदन त्रिपाठी, शिवपुजन वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप चौहान, दीपक त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, प्रवीण गौड, विनय सिंह, सुभम पांडे, रविन्द्र भारती, संजीव मिश्र, आर.आर. शुक्ल, मीसम रजा, सुरेश गुप्त, देवेश मिश्र, आनंद जायसवाल, मुन्ना सिंह, मानिकचंद सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुनील गुप्ता,कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र, अरुण मिश्र,शिवराम मिश्र, शीतल सोनी, दीपचंद सोनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सीओ अनूप सिंह और कोतवाल संतोष सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0