अयोध्या की राजनीति में दिखा अनोखा अपनापन: दो पूर्व मंत्री,लल्लू सिंह और तेज नारायण पांडेय की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र

अयोध्या में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लल्लू सिंह और सपा नेता तेज नारायण पांडेय की मुलाकात ने राजनीति में सौहार्द और संस्कार की मिसाल पेश की।

May 9, 2026 - 07:49
May 9, 2026 - 12:26
 0  1
अयोध्या की  राजनीति में दिखा अनोखा अपनापन: दो पूर्व मंत्री,लल्लू सिंह और तेज नारायण पांडेय की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र

अयोध्या, अचल वार्ता। जहां एक तरफ राजनीति इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप, जातीय समीकरण और सोशल मीडिया की तीखी बयानबाजियों के बीच उलझी हुई है। ऐसे में  सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों बल्कि आम जनमानस का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

  बताते हैं कि ये फोटो भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद लल्लू सिंह के आवास पर आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम की बताई जा रही है जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक तेज नारायण पांडेय की मौजूदगी ने माहौल को अलग ही रंग दे दिया। इस दौरान जो दृश्य सामने आया, वह राजनीति से इतर मानवीय संबंधों और संस्कारों की झलक पेश करता नजर आया।

एक तस्वीर में तेज नारायण पांडेय, लल्लू सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में लल्लू सिंह स्नेहपूर्वक उनके चेहरे को थामे हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल भावनात्मक था, बल्कि अयोध्या की पुरानी राजनीतिक परंपराओं की याद भी दिलाता है।

  जानकारों का मानना है कि अयोध्या की राजनीति में एक समय ऐसा भी था जब वैचारिक मतभेद मंच तक सीमित रहते थे और व्यक्तिगत रिश्तों में मधुरता बनी रहती थी। चुनावी प्रतिस्पर्धा के बावजूद नेता एक-दूसरे के पारिवारिक आयोजनों में शामिल होते थे और सामाजिक सरोकारों में साथ खड़े नजर आते थे।

लल्लू सिंह और तेज नारायण पांडेय की यह मुलाकात इसी परंपरा का प्रतीक बनकर सामने आई है। इसने यह संदेश दिया कि राजनीति विचारों का मतभेद हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों में कटुता नहीं होनी चाहिए।

आज के समय में, जब छोटी-छोटी राजनीतिक बातों पर रिश्तों में दरार देखने को मिलती है, यह दृश्य समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बनकर उभरा है—

मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं।

अयोध्या में यह मुलाकात अब चर्चा का विषय बन चुकी है और लोग इसे केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि राजनीतिक संस्कृति की एक प्रेरक झलक के रूप में देख रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0