लखीमपुर खीरी : ऑपरेशन CY-VAJRA में 8 गिरफ्तार ।
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान OPERATION "CY-VAJRA" के अंतर्गत खीरी पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 01.08.2026 को थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत लखनऊ-बहराइच मुख्य मार्ग पर अमृतागंज नहर पुलिया के किनारे स्थित यात्री भवन से अन्तरजनपदीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 08 शातिर सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इनके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में सिम कार्ड फिंगरप्रिंट स्कैनर और मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं। इस कार्यवाही के संबंध में थाना साइबर क्राइम खीरी पर मु.अ.सं. 37/2026 धारा 318 (4) 317 (2) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। इस सफल कार्यवाही से आम जनमानस में सुरक्षा का एक सकारात्मक संदेश गया है।
अपराध करने का तरीका (Modus Operandi):
• भोले-भाले लोगों को निशाना: यह गिरोह गरीब और भोले-भाले लोगों को सिम कार्ड पोर्ट करने का झांसा देता था।
• फर्जी सिम कार्ड जारी करना: ग्राहकों का अंगूठा (बायोमेट्रिक) लगवाकर उनके नाम पर अन्य टेलीकॉम कम्पनियों से अवैध रूप से दूसरा सिम कार्ड जारी करवा लेते थे।
• फर्जी यूपीआई (UPI) खाते: इन चोरी किये गए सिम कार्ड्स का उपयोग करके फर्जी यूपीआई आईडी बनाई जाती थी।
• कमीशन का खेल: इन खातों को 'बिग विनर एप' पर अपलोड कर दिया जाता था। साइबर फ्रॉड से आने वाले पैसों का लेन-देन इन्हीं खातों के माध्यम से होता था जिसके एवज में अभियुक्तों को प्रत्येक खाते पर कमीशन मिलता था।
• पुलिस की जांच से बचना: वारदात में ठग अपने खुद के सिम या बैंक खाते का इस्तेमाल नहीं करते थे जिससे यदि किसी राज्य की पुलिस शिकायत की जांच करे तो असली अपराधी तक आसानी से न पहुँच सके।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. अंकित पुत्र जगदीश प्रसाद नि० सरगडा थाना खमरिया जनपद खीरी।
2. विकास पुत्र आन्नद अवस्थी नि० भसड़िया थाना खमरिया जनपद खीरी।
3. सरोज कुमार पुत्र सीताराम नि० भसड़िया थाना खमरिया जनपद खीरी।
4. चन्द्रप्रताप पुत्र तुलसीराम नि० दलई पुरवा थाना खमरिया जनपद खीरी।
5. पप्पू पुत्र सियाराम नि० लालपुर थाना खमरिया जनपद खीरी।
6. आनन्द पुत्र दयाशंकर नि० जटपुरवा थाना शारदानगर जनपद खीरी।
7. रिंकू पुत्र रामानन्द नि० गुरैला थाना तौम्बर जनपद सीतापुर।
8. दिलीप यादव पुत्र छद्दूलाल नि० मटैहनी थाना खमरिया जनपद खीरी।
बरामदगी का विवरण:
• 121 विभिन्न कम्पनियों के सिम कार्ड
• 09 एंड्रायड मोबाइल फोन
• 02 फिंगर प्रिन्ट रीडर डिवाइस
• 03 कॉपियां (जिसमें साइबर फ्रॉड का डाटा व अन्य विवरण लिखा था)
• ₹1000 नकद धनराशि
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0