लखीमपुर खीरी में 600 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त, सीएम ने किया छह करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण

Mar 16, 2026 - 18:27
Mar 17, 2026 - 07:47
 0  2
लखीमपुर खीरी में 600 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त, सीएम ने किया छह करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण

अटल सभागार में भव्य आयोजन, सीएम के कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । शहरी गरीबों के पक्के आवास का सपना साकार करने की दिशा में सरकार ने सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत 600 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह करोड़ रुपये की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। कार्यक्रम का संयोजन पीओ डूडा संगीता सिंह ने किया।

कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और पीओ डूडा संगीता सिंह की मौजूदगी में सीएम के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी। सीएम ने बटन दबाकर सभी लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख की धनराशि अंतरित की। इस दौरान विधायक एवं डीएम ने एडीएम संग लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र वितरित किए।

‘पीएम आवास योजना से गरीबों को सम्मान और सुरक्षित भविष्य’ : विधायक


विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि पीएम आवास योजना केवल पक्का घर नहीं, बल्कि गरीबों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य देती है। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम के नेतृत्व में अब गरीबों का पक्के आवास का सपना साकार होता नजर आ रहा है। विधायक ने लाभार्थियों से अपील की कि वे इस सहायता का सदुपयोग कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराएं और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करें

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने लाभार्थियों को दी बधाई


डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ घर देने तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीबों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की सौगात है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से हर पात्र नागरिक तक पहुंचे, ताकि हर परिवार नई छत के साथ खुशहाल और समृद्ध जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सके। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि योजना गरीबों के जीवन में न सिर्फ छत, बल्कि आत्मसम्मान और आशाओं का आधार भी बन रही है। कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के 90,000 लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त रू० एक लाख की धनराशि हस्तान्तरित की, जिसमें जनपद खीरी नगरीय निकायों के 600 लाभार्थी सम्मिलित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0