राम के चरित्र को जीवन में उतारना ही सच्ची रामभक्ति : रजनी तिवारी

Oct 21, 2026 - 10:01
 0  10
राम के चरित्र को जीवन में उतारना ही सच्ची रामभक्ति : रजनी तिवारी

शाहाबाद के पठकाना रामलीला मंच पर रावण वध की लीला का मंचन, मेला अध्यक्ष ने राम आरती कर किया शुभारंभ

लक्ष्मीकान्त पाठक

 हरदोई (अचलवार्ता) पठकाना रामलीला मंच पर आयोजित रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेला अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र को जीवन में उतारना ही सच्ची रामभक्ति है।

राज्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ ही नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का सजीव मंचन किया गया। रावण वध के प्रसंग पर दर्शकों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उत्साह व्यक्त किया। मंचन के माध्यम से अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में डॉ. देश दीपक मिश्रा, डॉ. मुरारी लाल गुप्ता, मुकेश अवस्थी, रामलीला समिति के व्यवस्थापक ऋषि मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0