शाहजहांपुर : ग्राम पंचायत प्रधान संगठन ने प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने या समय से चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित विज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया

ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए जलालाबाद में खोला मोर्चा

May 18, 2026 - 18:28
May 18, 2026 - 19:10
 0  1
शाहजहांपुर : ग्राम पंचायत प्रधान संगठन ने प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने या समय से चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित विज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया
  • पंचायत चुनाव समय पर कराने या कार्यकाल बढ़ाने की मांग, प्रधानों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित बीडीओ जलालाबाद को सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद के विकासखंड जलालाबाद मे पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन खंड विकास कार्यालय में सौंपकर पंचायत चुनाव समयसीमा के भीतर कराए जाने अथवा वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की।

   खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन एडीओ आईएसबी को सौंपा गया। प्रधानों ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है, जबकि पंचायत चुनाव की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त होने की संभावना से विकास कार्यों की निरंतरता, पारदर्शिता और जवाबदेही प्रभावित हो सकती।

  ज्ञापन देने वालों में ब्रह्म सिंह विमलेश कुमार रामवीर सिंह विमलेश त्रिवेदी अरविंद यादव राजेश गौतम कुलदीप दीक्षित राम प्रताप सिंह करीब 40 ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर वाला पत्र शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0