प्रेस क्लब विवाद में प्रशासनिक सुनवाई तय, 15 सितंबर को पक्षकारों को साक्ष्य के साथ बुलाया

Aug 21, 2026 - 22:04
 0  56
प्रेस क्लब विवाद में प्रशासनिक सुनवाई तय, 15 सितंबर को पक्षकारों को साक्ष्य के साथ बुलाया

प्रेस क्लब विवाद में प्रशासनिक सुनवाई तय, 15 सितंबर को पक्षकारों को साक्ष्य के साथ बुलाया

अम्बेडकरनगर। प्रेस क्लब जिला-अम्बेडकरनगर एवं प्रेस क्लब भवन अकबरपुर बसखारी मार्ग से जुड़े विवाद में अब प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अयोध्या मंडल के डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय की ओर से जारी पत्र में संबंधित पक्षकारों को आगामी 15 सितंबर 2026 को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि संस्था से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए पक्षकारों को सुनकर विधिसम्मत निर्णय किया जाना उचित है। पत्र में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अम्बेडकरनगर के 10 अगस्त 2026 के पत्र का भी संदर्भ दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार निर्धारित सुनवाई में संबंधित पक्षों को अपने दावे के समर्थन में ठोस साक्ष्य, प्रमाण, आख्या, उत्तर एवं अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे, ताकि नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा सके। मामले में पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को उनके कार्यालय से जारी संबंधित पत्र के क्रम में सूचित किया गया है।

अब निगाहें 15 सितंबर की सुनवाई पर टिकी हैं। उस दिन संबंधित पक्षों के दस्तावेज और साक्ष्यों के आधार पर विवाद की स्थिति स्पष्ट होने तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0