अमानीगंज ब्लॉक मुख्यालय में आधार सेवा केंद्र पर लटका ताला

Aug 21, 2025 - 16:25
Aug 23, 2025 - 09:13
 0  119
अमानीगंज ब्लॉक मुख्यालय में आधार सेवा केंद्र पर लटका ताला
  • आधार सेवा केंद्र हवा हवाई उद्घाटन के बाद से बंद पड़ा ऑफिस
  • अधिकारी कर्मचारी के इंतजार में घंटों बैठे रहे दूर दराज से आए लोग

मिल्कीपुर अयोध्या। अयोध्या जनपद के ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज में बृहस्पतिवार को आधार सेवा केंद्र पर ताला लटका मिला। जिसके कारण आधार कार्ड में संशोधन एवं आधार कार्ड बनवाने आए लोग मायूस होकर लौटने को हुए मजबूर। 

    आपको बता दें कि जनपद में आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं को देखते हुए आम जनमानस हेतु ब्लॉक मुख्यालय पर आधार कार्ड संशोधन एवं बनाने की सेवा शुरू की गई है। आधार सेवा के अंतर्गत विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का आधार कार्ड बनाने एवं अन्य लोगों के नाम परिवर्तन जैसी कई समस्याओं से निजात मिलने की संभावना थी। परंतु जमीनी हकीकत में मामला कुछ और ही नजर आया यहां बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे तक कोई भी कर्मचारी आधार सेवा केंद्र पर उपलब्ध नहीं था ना ही कोई अधिकारी कर्मचारी यह बताने को तैयार था कि आधार संबंधित सेवाएं कहां प्रदान की जा रही हैं। तिंदौली ग्राम सभा से आई महिलाओं ने बताया कि वह सुबह 10:00 बजे से ही आधार कार्ड संशोधन करने के लिए इंतजार कर रही हैं अभी तक कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारी नहीं आया है पूछने पर बताया जा रहा है कि, अभी आते ही होंगे हम लोग कब तक इंतजार करें।

    शासन की मंशा है कि ब्लॉक पर ही रहकर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी आम जनमानस के समस्याओं का निस्तारण करें जिसके कारण किसी को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता ना पड़े। परंतु ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी सरकार के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे लगातार मनमानी कर रहे हैं।

   बीते दिनों सोमवार को गुपचुप तरीके से आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया था। जिसका किसी भी तरह प्रचार प्रसार नहीं किया गया जबकि इस बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत थी। उद्घाटन के बाद से ही आधार सेवा केंद्र बंद हो गया। जिम्मेदार अधिकारियों के मनमानी एवं उदासीनता के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में जब खंड विकास अधिकारी अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्रा से जानकारी चाही गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका भी फोन रिसीव नहीं हुआ। देखना है की जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा शासन के मंशा पर कब तक पानी फेरा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0