लखीमपुर खीरी: पंजाब से गिरफ्तार हुआ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी, निघासन पुलिस को बड़ी सफलता

May 14, 2026 - 19:08
May 14, 2026 - 20:14
 0  13
लखीमपुर खीरी: पंजाब से गिरफ्तार हुआ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी, निघासन पुलिस को बड़ी सफलता

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार निघासन पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में ला खड़ा किया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसके चलते पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई।

   अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक निघासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित बलतेज उर्फ गोगी पुत्र सुखविंदर निवासी ग्राम कुसला, थाना सारदुलगढ़, जिला मानसा (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 374/2026 में धारा 65(1)/87/137(2) बीएनएस व 4(2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गंभीर आरोपों के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

  आखिरकार पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 

  गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक राकेश यादव, अपराध शाखा, हेड कांस्टेबल आशित कुमार यादव, अपराध शाखा, उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, थाना निघासन, कांस्टेबल आशुतोष गुप्ता, थाना निघासन, जनपद पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0