लखीमपुर खीरी: फरधान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में फरधान पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक फरधान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 15 मई 2026 को नयागांव मोड़ क्षेत्र से अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम फरधान थाना फरधान जनपद खीरी उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना फरधान में मु0अ0सं0 160/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार गिरि, हेड कांस्टेबल कृष्णानन्द, कांस्टेबल गोविन्द कुमार एवं कांस्टेबल महेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0