फोटोग्राफर्स ने क्यों किया था अमिताभ बच्चन का अनकहा बैन? अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी से जुड़ा है पूरा मामला

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी के दौरान क्यों नाराज हो गए थे फोटोग्राफर्स? जानिए अमिताभ बच्चन पर लगे अनकहे बैन की पूरी कहानी।

Oct 26, 2025 - 09:32
Feb 1, 2026 - 17:22
 0  5
फोटोग्राफर्स ने क्यों किया था अमिताभ बच्चन का अनकहा बैन? अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी से जुड़ा है पूरा मामला

मुंबई, अचल वार्ता:-

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपनी सादगी, शालीनता और अनुशासन के लिए दुनियाभर में सम्मानित किए जाते हैं। फैंस हों या मीडियाकर्मी, बिग बी हर किसी के साथ विनम्र व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब फोटोग्राफर्स अमिताभ बच्चन को देखते ही अपने कैमरे जमीन या आसमान की ओर घुमा लेते थे?

दरअसल, यह अनकहा बैन अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के दौरान उपजे एक विवाद से जुड़ा हुआ है।

 शादी कवरेज के दौरान भड़का विवाद:

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी बॉलीवुड की सबसे हाई-प्रोफाइल शादियों में से एक थी। इस शाही समारोह को कवर करने के लिए बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स और मीडियाकर्मी कई दिनों तक बच्चन परिवार के जुहू स्थित घर के बाहर डटे रहे।

बताया जाता है कि शादी के दिन सुरक्षा कारणों से गाड़ियों और बसों को इस तरह खड़ा किया गया कि बाहर मौजूद मीडिया को दूल्हा-दुल्हन की कोई झलक तक न मिल सके। इससे फोटोग्राफर्स पहले ही नाराज थे।

 सुरक्षा गार्ड्स के रवैये से बढ़ी नाराजगी:

मामला तब और बिगड़ गया जब कथित तौर पर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कुछ फोटोग्राफर्स के साथ बदसलूकी और मारपीट की। इस घटना से आहत होकर फोटोग्राफर्स की एसोसिएशन ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया।

फैसला यह था कि बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य की तस्वीर नहीं ली जाएगी।

 कैमरे ऊपर, विरोध जारी:

लंबे समय तक यह विरोध जारी रहा। जब भी अमिताभ बच्चन या उनका परिवार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आता, फोटोग्राफर्स जानबूझकर अपने कैमरे ऊपर या दूसरी दिशा में मोड़ लेते थे। यह बॉलीवुड मीडिया इतिहास का एक अनोखा और चर्चित दौर बन गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0