वाराणसी: गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने दिखाया कौशल
वाराणसी, अचल वार्ता। गणतंत्र दिवस पर वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता के विद्यार्थियों ने पुलिस लाइन, पांडेयपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अन्य 12 विद्यालयों के साथ सहभागिता करते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत किया। विद्यालय से लगभग 47 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य परेड से हुई, जिसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ इसका समापन हुआ। आयोजन का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका मान्या सिंह, निदेशक अमित पांडेय एवं प्रधानाचार्या सपना मौर्य के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित अन्य विशिष्ट प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने “बदलता भारत” विषय पर आधारित एक प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसमें चंद्रयान मिशन, स्किल इंडिया, भारत के विभिन्न शास्त्रीय नृत्यों के साथ-साथ भारतीय सेना की झलक और देश के वीर जवानों को समर्पित भावपूर्ण नृत्य शामिल रहा। प्रस्तुति ने दर्शकों को देश की प्रगति, सामर्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अनुशासन, कला-प्रतिभा और देशप्रेम की भावना ने उपस्थित जनसमूह का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0