वाराणसी: लापरवाह अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही : डीएम

Sep 3, 2025 - 17:08
 0  2
वाराणसी: लापरवाह अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही : डीएम
  • जनता दर्शन में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

वाराणसी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

     जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0