Uttarakhand Weather Update : प्रदेश के आठ जनपदों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून ,अचल वार्ता। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा और पहाड़ी इलाकों में सामान्य से काफी कम रहा।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0