देहरादून : बच्चियों समेत नहर में कूदी महिला लापता, बच्चियों को लोगों ने बचाया
देहरादून , अचल वार्ता। देहरादून के कोतवाली विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई कि शक्ति नहर निकट पुल नम्बर 1, के पास एक महिला अपने 02 बेटियों के साथ नहर में कूद गई, जिन्हें नदी में बहता देख आस पास के लोगों ने तुरंत नदी में बह रही दोनों बच्चियों आरवी (3 वर्ष) व अज्ञात बच्ची (03 माह) को सकुशल नहर से बाहर निकाला गया। सूचना पर कोतवाली विकास नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा दोनों बच्चियों को प्रार्थमिक उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ दोनों बच्चियां उपचाराधीन है। बच्चो के साथ नदी में कूदी महिला की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी करने पर महिला का नाम किरन चंदेल पत्नी धीरज चन्देल निवासी मण्डी चौक विकासनगर मूल निवासी ग्राम जाखन विहार, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून उम्र 28 वर्ष होना ज्ञात हुआ है। गुमशुदा के परिजनों से जानकारी में ज्ञात हुआ कि किरन उपरोक्त की वर्ष 2020 में धीरज से लव मेरिज हुई थी, जो हैदराबाद में नौकरी करता है। 10 मई 2026 से गुमशुदा का पति छुट्टी पर घर आया था, जो आज घर पर मौजूद नहीं था।
महिला के बच्चो सहित नहर में कूदने के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0