अमेरिकी राष्ट्रपति की कनाडा को धमकी, बोले - अमेरिका में बिकने वाले विमानों पर वसूलेगा 50 फीसदी शुल्क
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को धमकी दी है कि अमेरिका में बिकने वाले उसके विमानों पर वह 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।
ट्रंप ने कहा कि वह जॉर्जिया स्थित 'गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस' के जेट विमानों का प्रमाणन करने से कनाडा की ओर से इनकार किए जाने के जवाब में कार्रवाई कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति कहा कि इसके जवाब में अमेरिका 'बॉम्बार्डियर' समेत सभी कनाडाई विमानों का प्रमाणन रद्द करेगा। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि अगर किसी भी कारण से यह स्थिति तुरंत नहीं सुधारी गई तो मैं अमेरिका में बिकने वाले किसी भी और सभी विमानों पर कनाडा से 50 प्रतिशत शुल्क वसूलूंगा।
इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर धमकी दी थी कि यदि कनाडा चीन के साथ व्यापार समझौता करता है तो वह कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा सकता हैं। हालांकि ट्रंप की इस धमकी के साथ यह नहीं बताया गया था कि वह आयात कर कब लगाएंगे क्योंकि कनाडा पहले ही एक समझौता कर चुका था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0