पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंतुष्टि को सर्वाेच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

Mar 31, 2026 - 15:04
Mar 31, 2026 - 15:25
 0  0
पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंतुष्टि को सर्वाेच्च प्राथमिकता : एके शर्मा
  • नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने की जनसुनवाई, विभाग की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर

लखनऊ, अचल वार्ता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर आम जनमानस की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। 
     जन सुनवाई में अमौसी क्षेत्र से आए एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके यहां प्रीपेड मीटर स्थापित होने के बावजूद पिछले चार वर्षों से लगातार विद्युत बिल का भुगतान किया जा रहा है कि लेकिन अचानक उनको 25000 से अधिक का बिल भेज दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर मामले की जांच कराकर जल्द से जल्द इस समस्या को दूर कराने का निर्देश दिया। 
 उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समय से अवगत भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है तथा आमजन की संतुष्टि सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0