आज का पंचांग व राशिफल: शुभ संवत 2082, सोमवासर को मकर चंद्रमा, जानें आज जन्मे बालक का फल और 12 राशियों का भविष्य

आज का पंचांग व राशिफल: शुभ संवत 2082, सोमवासर को मकर चंद्रमा। जानें आज जन्मे बालक का फल और 12 राशियों का दैनिक भविष्य।

Jan 19, 2026 - 02:12
Jan 26, 2026 - 22:01
 0  69
आज का पंचांग व राशिफल: शुभ संवत 2082, सोमवासर को मकर चंद्रमा, जानें आज जन्मे बालक का फल और 12 राशियों का भविष्य

धार्मिक डेस्क। आज का दिन शुभ संवत 2082, शाके 1947 के अंतर्गत माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि का है। आज सोमवार है और चंद्रमा मकर राशि में स्थित हैं। नक्षत्र उत्तराषाढ़, योग वल, करण कितुघ्न है। ऋतु हेमंत चल रही है।

आज गुरु उदय पूर्व दिशा में तथा शुक्र अस्त पूर्व दिशा में स्थित हैं। दान-व्रत नियम आज समाप्त माने गए हैं। शुक्रोदय पश्चिम दिशा में होगा।

मूल नक्षत्र का प्रारंभ रात्रि 12:05 बजे से होगा। आज दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ और उत्तम मानी गई है।

🧒 आज जन्मे बालक का फल

आज जन्म लेने वाला बालक जिद्दी, हठी, योगी-भोगी प्रवृत्ति का होगा। ऐसा जातक उत्तम वृत्ति वाला, कुशल वक्ता, अधिवक्ता, शासकीय या प्रशासक पद पर कार्य करने वाला हो सकता है।

यह जातक व्यापार, कमीशन एजेंसी, लेखन, कवित्व, किराना-कपड़ा व्यापार तथा कृषि कार्य में भी सफलता प्राप्त करेगा।

आज का राशिफल...

मेष राशि

धन लाभ आशानुकूल रहेगा। कार्य-वृत्ति में सुधार होगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।

वृष राशि

योजनाएं पूर्ण होंगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा और रुके हुए कार्य बनेंगे।

मिथुन राशि

कार्य-व्यवसाय की गति मंद रह सकती है। असमर्थता का वातावरण रहेगा, सतर्क रहें।

कर्क राशि

दैनिक कार्यों में थकावट और बेचैनी रहेगी। सफलता के लिए साधन जुटाकर चलें।

सिंह राशि

आलोचना से बचें। कार्य कुशलता से पूर्ण होंगे और संतोष की अनुभूति होगी।

कन्या राशि

भोग-ऐश्वर्य में समय बीतेगा। शारीरिक थकावट और बेचैनी बढ़ सकती है।

तुला राशि

व्यवसायिक चिंता बनी रहेगी, लेकिन आशानुकूल सफलता से संतोष मिलेगा।

वृश्चिक राशि

मित्र वर्ग से विशेष लाभ होगा। सुखवर्धक योजनाएं बनेंगी।

धनु राशि

तनावपूर्ण वातावरण रह सकता है। चिंताएं संभव हैं, धैर्य रखें।

मकर राशि

कार्य-वृत्ति में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

कुंभ राशि

कार्य-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। चोट या दुर्घटना से सावधानी रखें।

मीन राशि

आशानुकूल सफलता मिलेगी। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और नई योजनाएं सफल होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0