आज का पंचांग व राशिफल: माघ शुक्ल दशमी को सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए सभी राशियों का हाल

आज का पंचांग व राशिफल: संवत 2082, माघ शुक्ल दशमी, बुधवार। जानिए आज का शुभ योग, नक्षत्र, यात्रा दिशा, जन्म फल और 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

Jan 27, 2026 - 14:19
Jan 27, 2026 - 16:26
 0  3
आज का पंचांग व राशिफल: माघ शुक्ल दशमी को सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए सभी राशियों का हाल

अयोध्या, अचल वार्ता। आज शुभ संवत 2082 एवं शाके 1947 के अंतर्गत माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। दिन बुधवार, ऋतु शिशिर तथा चंद्रमा वृष राशि में स्थित है। आज का दिन धार्मिक, आध्यात्मिक एवं शुभ कार्यों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है, क्योंकि आज सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

 आज का पंचांग

वार: बुधवार

तिथि: माघ शुक्ल दशमी

नक्षत्र: रोहिणी / कृतिका

योग: वृण

करण: गर

चंद्र राशि: वृष

ऋतु: शिशिर

विशेष स्थिति: गुरु उदय पूर्वे, शुक्रास्त पूर्वे

भद्रा: 44/55

यात्रा शुभ दिशा: दक्षिण

पंडितों के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ एवं लाभकारी मानी गई है।

आज जन्मे बालक का फल

आज जन्म लेने वाला बालक जिद्दी, साहसी, अनुशासित एवं नेतृत्व क्षमता से युक्त होगा। उसमें योग, साधना और भोग—तीनों का संतुलन देखने को मिलेगा। भविष्य में उसके सैनिक, सैन्य अधिकारी (कर्नल, ब्रिगेडियर), इंजीनियर, प्रोफेसर, डॉक्टर, प्रशासक अथवा योगाचार्य बनने के प्रबल योग बनते हैं। वह शासन-प्रशासन में उच्च पद प्राप्त कर सकता है।

 आज का राशिफल

मेष

मन में अशांति रह सकती है। विवाद से बचें, पारिवारिक मामलों में समय व्यतीत होगा।

वृष

अत्यधिक संवेदनशीलता से बचें, अन्यथा निर्णयों पर पछताना पड़ सकता है।

मिथुन

मानसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ एवं रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

कर्क

विरोधी भी सहयोगी बन सकते हैं। शुभ एवं मांगलिक कार्यों के योग हैं।

सिंह

व्यवसाय में सफलता मिलेगी। परिस्थितियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा।

कन्या

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ और इच्छित सफलता से प्रसन्नता होगी।

तुला

उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक

धन लाभ, पराक्रम एवं समृद्धि के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु

स्त्री पक्ष से जुड़ी चिंता संभव। विवाद से बचें, कार्य धीरे-धीरे बनेंगे।

मकर

मनोबल एवं उत्साह में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ

व्यवसाय में तनाव एवं धन व्यय संभव। संयम से काम लें।

मीन

आर्थिक समृद्धि के योग हैं। मित्रों से सहयोग एवं सुख प्राप्त होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0