चंदनचौकी में CM योगी के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा, कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध

Apr 11, 2026 - 12:22
Apr 11, 2026 - 18:48
 0  2
चंदनचौकी में CM योगी के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा, कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को चंदनचौकी आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील करते हुए कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार परिहार के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे से नेपाल से पलिया की ओर आने वाले सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और सीमा पर सघन चेकिंग की जाएगी। गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर बसों का संचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा, जबकि डिगनिया-बनकटी होते हुए चंदनचौकी जाने वाले मार्ग पर भी सामान्य यातायात रोक दिया गया है।

पलिया से दुधवा मार्ग होते हुए चंदनचौकी जाने वाले व्यावसायिक वाहनों पर भी रोक रहेगी। हालांकि, जनसभा में शामिल होने वाले लोगों के निजी कार व दोपहिया वाहनों को अनुमति दी गई है।

प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के दोपहर करीब 1 बजे रवाना होने के बाद सभी प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें 3 अपर पुलिस अधीक्षक, 9 क्षेत्राधिकारी, 40 प्रभारी निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 250 सिपाही, 100 महिला सिपाही और पीएसी की दो कंपनियां शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0